कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ कमरे में हुआ कैद, 36 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
गिरिपार इलाके के चूईनाधार गांव में एक तेंदुए ने करीब 36 घंटे तक ग्रामीणों की सांसें अटकाए रखीं। पालतू कुत्ते का शिकार करने के इरादे से रिहायशी मकान की पहली मंजिल पर घुसा तेंदुआ कुत्ते से झड़प के दौरान कमरे में ही कैद हो गया। परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

घटना सेवानिवृत्त शिक्षक मीना राम के मकान की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तेंदुआ पालतू कुत्ते का शिकार करने के लिए मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में घुसा था। इसी दौरान कुत्ते और तेंदुए के बीच झड़प हो गई। इसी बीच कमरे का दरवाजा बंद हो गया और तेंदुआ अंदर ही फंस गया। करीब 36 घंटे तक चले अभियान के बाद वन विभाग की टीम को सफलता मिली।
What's Your Reaction?