भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल निर्माता डॉ. परमार की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती के अवसर पर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में डॉ. परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस मौके पर कहा कि आज पूरा हिमाचल प्रदेश डॉ. यशवंत सिंह परमार को स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है

Aug 4, 2025 - 17:17
Aug 4, 2025 - 17:55
 0  12
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल निर्माता डॉ. परमार की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन  
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-08-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती के अवसर पर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में डॉ. परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस मौके पर कहा कि आज पूरा हिमाचल प्रदेश डॉ. यशवंत सिंह परमार को स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में डॉ. परमार का अविस्मरणीय योगदान है। उनके द्वारा किए गए कार्य और उनका मार्गदर्शन हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। 
डा. बिन्दल ने कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार ने सड़कों को पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की भाग्य रेखाएं मानते हुए हिमाचल के हर कौने में सड़क निर्माण का संकल्प धारण करते हुए हिमाचल में सड़क निर्माण को प्राथमिकता प्रदान की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की लगभग 40 हजार किलोमीटर सड़को में से 20 हजार किलोमीटर सड़कें केवल प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनी है। यह सब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूरगामी सोच का परिणाम है। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश में पीएमजीएसवाई जैसी महत्वकांक्षी राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क योजना का शुभारम्भ किया जिसके फलस्वरूप आज भारत के कौने-कौने में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधायें उपलब्ध हैं। 
इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 11 वर्ष के कार्यकाल में देश में सडकों एवं परिवहन नेटवर्क को तीव्र गति से मजबूत करते हुए बेहतरीन बनाया। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि पहाड़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए डा. परमार ने कई कदम उठाए जिससे हिमाचल की समृद्ध पहाड़ी संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष, पार्षदगण के अलावा भाजपा के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी डॉ. परमार के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow