कनवर ग्रेवाल और नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या 

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी एवं पंजाबी स्टार कलाकारों के नाम रही। पंजाबी स्टार कलाकार कनवर ग्रेवाल एवं पहाड़ी नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया

Oct 7, 2025 - 18:46
Oct 7, 2025 - 19:42
 0  25
कनवर ग्रेवाल और नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   07-10-2025
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी एवं पंजाबी स्टार कलाकारों के नाम रही। पंजाबी स्टार कलाकार कनवर ग्रेवाल एवं पहाड़ी नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। 
इससे पूर्व यहां डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जहां सर्वप्रथम मां यमुना की भव्य आरती में भाग लिया तो वहीं सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया । जिसका आज विधिवत समापन हो रहा है। 
उन्होंने इस मौके पर पांवटा साहिब एवं जिला सिरमौर वासियों को यमुना शरद महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले चार एवं पांच अक्टूबर को भी यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिनमें खेलकूद प्रतियोगिताओं समेत स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, नशे के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, यमुना घाट पर धार्मिक कार्यक्रमों और  कृष्ण लीला भी आयोजित की गई।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow