तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, दो राहगीर कुचले , एक घायल

गगरेट के जाड़ला कोईड़ी गांव में गुरुवार देर सायं तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जमकर कहर बरपाया। बेकाबू कार ने पहले एक बस को साइड मारी और फिर मोटरसाइकिल सवार सहित दो राहगीरों को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दोनों राहगीरों की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और कार की तलाश में जुट गई है। इस हादसे में कई लोग कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

Nov 13, 2026 - 14:22
 0  9

वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार की चपेट में आए शक्ति कपूर और प्रोमोद कुमार उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और गुरुवार को ही काम की तलाश में क्षेत्र में पहुंचे थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार छोटे लाल निवासी उत्तर प्रदेश भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि जाड़ला कोईड़ी में हुए सडक़ हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हुई है, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />