दर्दनाक : जवाली के हरसर में ट्रैक्टर पलटने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत 

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कांगड़ा जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई है। पुलिस थाना जवाली के हरसर में ट्रैक्टर पलटने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत

Oct 10, 2024 - 19:29
 0  49
दर्दनाक : जवाली के हरसर में ट्रैक्टर पलटने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    10-10-2024

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कांगड़ा जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई है। पुलिस थाना जवाली के हरसर में ट्रैक्टर पलटने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हरसर सोसाइटी से चादर मार्ग पर ट्रैक्टर बजरी लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर पर चालक सहित दो अन्य लोग सवार थे।

चादर में अचानक ट्रैक्टर पलट गया और चालक सहित अन्य दोनों लोग इसके नीचे आ गए। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को हटाया और युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय मृतक का नाम रोमी पुत्र पप्पी निवासी पनालथ है। अन्य दो मृतक प्रवासी युवक जा रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow