दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हुए बवाल को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू

दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हुए बवाल को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को गैर कानूनी बताया जबकि भाजपा बोली कांग्रेस सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही

Feb 26, 2026 - 15:39
 0  20
दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हुए बवाल को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

भाजपा बोली कांग्रेस सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-02-2026

दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हुए बवाल को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को गैर कानूनी बताया जबकि भाजपा बोली कांग्रेस सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक विनोद कुमार ने घटनाक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की है तभी दिल्ली पुलिस को अंततः छोड़ना पड़ा है। सुक्खू सरकार अपराधियों को सरंक्षण देने का काम कर रही है और पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाकर दिल्ली पुलिस के काम में बाधा डाली गई है। 

दिल्ली AI समिट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन कर देश की छवि को खराब करने का काम किया है जिसके बाद दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हिमाचल पुलिस का भाजपा सम्मान करती है लेकिन पुलिस अधिकारियों के सरकार के इशारे पर गैर कानूनी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी। इस घटनासे हिमाचल प्रदेश पुलिस की छवि भी खराब हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow