देवदूत बने चिनूक : 524 श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाया चंबा के करियां, लगाए 12 चक्कर 

भारतीय वासुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर भरमौर में फंसे मणिमहेश यात्रियों के लिए शुक्रवार को देवदूत बनकर आए। एक ही दिन में चिनूक हेलिकाप्टर की मदद से 524 श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा के करियां पहुंचाया

Sep 5, 2025 - 19:39
 0  20
देवदूत बने चिनूक : 524 श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाया चंबा के करियां, लगाए 12 चक्कर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     05-09-2025

भारतीय वासुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर भरमौर में फंसे मणिमहेश यात्रियों के लिए शुक्रवार को देवदूत बनकर आए। एक ही दिन में चिनूक हेलिकाप्टर की मदद से 524 श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा के करियां पहुंचाया और इसके बाद उन्हें उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया। शुक्रवार को दो चिनूक हेलिकॉप्टरों ने रमौर से करियां हेलिपैड के लिए 12 चक्कर लगाए।

करियां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क पठानकोट और कांगड़ा के लिए भेजा गया। शुक्रवार को 20 बसों से करीब 1,000 श्रद्धालुओं को उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया गया। 29 अगस्त से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में श्रद्धालुओं को निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है। 

अब तक कुल 185 बसों में लगभग 8,000 यात्रियों को निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की गई। यात्रियों के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा तब तक जारी रहेगी, जब तक कि सभी श्रद्धालु अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाते। 

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि शुक्रवार को 524 मणिमहेश यात्रियों को एयरलिफ्ट किया। निशुल्क बस सेवा भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow