देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली में की नारेबाजी,प्रशासन ने समिति की मांगों पर जताई सहमति  

संजौली में विवादित मस्जिद का विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार को देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली में नारेबाजी की। दोपहर एक बजे प्रशासन व समिति पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें प्रशासन ने समिति की मांगों पर सहमति जताई

Nov 21, 2025 - 13:51
 0  35
देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली में की नारेबाजी,प्रशासन ने समिति की मांगों पर जताई सहमति  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-11-2025

संजौली में विवादित मस्जिद का विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार को देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली में नारेबाजी की। दोपहर एक बजे प्रशासन व समिति पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें प्रशासन ने समिति की मांगों पर सहमति जताई है। एफआईआर वापस लेने के साथ मस्जिद का बिजली पानी काटने पर सहमति बनी। 

हालांकि, समिति पदाधिकारी आज की बिजली-पानी काटने की मांग पर अड़े रहे। इस दाैरान जमकर नारेबाजी भी हुई। करीब 10 मिनट तक चक्का जाम भी हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। 

 समिति के पदाधिकारी पिछले तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। समिति की मांग है कि नगर निगम कोर्ट और जिला अदालत की ओर से अवैध घोषित किए जा चुके विवादित ढांचे का बिजली-पानी का कनेक्शन काटा जाए और यहां पर नमाज सहित अन्य सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।  

इसके अलावा पिछले हफ्ते मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाने वाले लोगों का रास्ता रोकने के मामले में दर्ज की गई एफआईआर को भी समिति ने वापस लेने की मांग की है। वहीं समिति के पदाधिकारियों से प्रशासन की ओर से कोई बातचीत नहीं करने पर भी नाराजगी जताई।

देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि सरकार शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बावजूद उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। इसको देखते हुए समिति के साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने आंदोलन का फैसला लिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow