नाहन के देवांश ने प्रदेश में हासिल किया 9वां स्थान, डॉ बनना चाहते हैं देवांश कश्यप

 देवांश कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में 9वां स्थान हासिल किया है। देवांश की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

May 10, 2026 - 16:15
 0  31
नाहन के देवांश ने प्रदेश में हासिल किया 9वां स्थान,  डॉ बनना चाहते हैं देवांश कश्यप

नाहन 10 मई, 2026 : 

 देवांश कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में 9वां स्थान हासिल किया है। देवांश की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 देवांश की इस सफलता के बाद परिवार में जश्न का माहौल है और स्कूल प्रबन्धन में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। देवांश ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों और माता-पिता को दिया है। उनका कहना है कि निरंतर मेहनत और अनुशासन ही उनकी सफलता की कुंजी रही है। उनका कहना है कि वह रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई करता था और लगातार प्रयास करता रहा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जीवन में डॉक्टर बनना है जिसके लिए वह प्रयासरत है।

: देवांश की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता भी बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल पहुंचकर बेटे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। देवांश के पिता देवराज सिंह का कहना है कि यह सफलता केवल एक साल की मेहनत नहीं है, बल्कि कई वर्षों की मेहनत का परिणाम है। इसके लिए उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य और सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow