बारिश का कहर : कालाअंब के इंडो हर्बल एक्सटेंशंस उद्योग में घुसा बारिश का पानी , मशीनरी और कच्चा माल पानी में डूबा

सिरमौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने अब औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कालाअंब स्थित INDO HERBAL EXTRACTIONS उद्योग में बारिश का पानी घुस जाने से फैक्ट्री की मशीनरी और बड़ी मात्रा में रखा कच्चा माल पूरी तरह पानी में डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उद्योग को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

Jul 10, 2026 - 20:35
 0  2
बारिश का कहर : कालाअंब के इंडो हर्बल एक्सटेंशंस उद्योग में घुसा बारिश का पानी , मशीनरी और कच्चा माल पानी में डूबा
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 10 जुलाई, 2026 : 

सिरमौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने अब औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कालाअंब स्थित INDO HERBAL EXTRACTIONS उद्योग में बारिश का पानी घुस जाने से फैक्ट्री की मशीनरी और बड़ी मात्रा में रखा कच्चा माल पूरी तरह पानी में डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उद्योग को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उद्योग के सामने लंबे समय से पड़े मलबे के ढेर के कारण बरसाती पानी की निकासी बाधित हुई, जिससे बाढ़ का पानी सीधे फैक्ट्री परिसर में घुस गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इंडो हर्बल एक्सटेंशंस ( INDO HERBAL EXTRACTIONS ) के एमडी डीके सिंह ने बताया कि स्थानीय व्यक्ति द्वारा उद्योग के सामने डंपिंग यार्ड बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि उद्योग के सामने मलबा एकत्रित होने के चलते बारिश का सारा पानी इंडस्ट्री में घुस रहा है , जिसके चलते हर वर्ष उद्योग को लाखों रुपए का नुकसान होता है। डीके सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत पुलिस स्थानीय प्रशासन को भी की है , लेकिन उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई भी सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि वह इस मामले में उचित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से जिला सिरमौर में उद्योग स्थापित किया है और उद्योग में यहां के सैकड़ों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं , लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा उद्योगों को पलायन करने के लिए विवश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow