द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी ने ग्रामीण युवाओं को सिखाए उद्यमिता और स्वरोजगार के गुर

प्री-ग्रामीण ऊष्मायन केंद्र राजकीय महाविद्यालय भरली (आंजभोज) के आधार पर कार्यशाला का आयोजन द प्लैनेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के कॉन्फ्रेंस हॉल में विश्व बैंक और भारत सरकार द्वारा संचालित रैंप (RAMP) स्कीम के अंतर्गत हिप्र उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से इस केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया

Dec 10, 2025 - 19:42
 0  12
द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी ने ग्रामीण युवाओं को सिखाए उद्यमिता और स्वरोजगार के गुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  10-12-2025
प्री-ग्रामीण ऊष्मायन केंद्र राजकीय महाविद्यालय भरली (आंजभोज) के आधार पर कार्यशाला का आयोजन द प्लैनेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के कॉन्फ्रेंस हॉल में विश्व बैंक और भारत सरकार द्वारा संचालित रैंप (RAMP) स्कीम के अंतर्गत हिप्र उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से इस केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। 
इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह विशेष रूप से उन युवाओं को प्रशिक्षित करेगा जो लघु और सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना करना चाहते हैं या लघु और सूक्ष्म उद्योग चला रहे हैं साथ ही केंद्र तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। कार्यशाला में कई अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। 
जिनमें डॉ. अनिल कुमार शर्मा अध्यक्ष द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी , प्रो. सुनील शर्मा राजकीय महाविद्यालय भरली (आंजभोज) , मातवर ठाकुर रिसोर्स पर्सन (RAMP) महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सिरमौर , वीरभद्र कपूर शाखा प्रबंधक और ऋषि पाल एक्सिस बैंक हर्ष कुमार, शिशुपाल चौहान और उमेश खन्ना द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी के स्टाफ के अलावा 80 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए जागरूकता और प्रोत्साहन के साथ हुआ। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भरता और नवाचार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow