हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने के छात्रों ने राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली 

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस को मनाने के लिए एक रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रुप के निदेशक डॉ. जोगिंदर सिंह ने कहा कि आज के जीवन के लिए ही नहीं , बच्चे आने वाले कल के लिए भी एक खतरा है। आज के विद्यार्थियों को इसके बारे में जानने और जागरूक होने की जरूरत है

Dec 10, 2025 - 19:40
Dec 10, 2025 - 20:02
 0  26
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने के छात्रों ने राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  10-12-2025

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस को मनाने के लिए एक रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रुप के निदेशक डॉ. जोगिंदर सिंह ने कहा कि आज के जीवन के लिए ही नहीं , बच्चे आने वाले कल के लिए भी एक खतरा है। आज के विद्यार्थियों को इसके बारे में जानने और जागरूक होने की जरूरत है। अगर आज प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में साफ हवा, पानी ये कोई भी संसाधन नहीं मिल पायेगा। 

सभी पर्यावरण प्रदूषण को प्रदूषण से बचाना जरूरी है , ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षा सुरक्षित जीवन जी सके। कंप्यूटर विज्ञान के सभी छात्रों ने पोस्टर , नारे , नारों के माध्यम से सभी को जागृत किया। रैली हिमालयन कैंपस से काला अंब तक निकल गई। रैली देखने वालों को ना केवल इसके महत्व के बारे में बताया गया बल्कि उन्हें प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए जागरूक भी किया गया। लोगों पर इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा। 
सभी छात्रों को भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास हुआ। आज का विद्यार्थी , कल का युवा है। उसकी जागृति समाज की जागृति है। हमें आज विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों की मुख्यधारा में लाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने छात्रों को जिम्मेदार बनने की बात कही और अपने समाज को जागरूक करने के विषय में बताया। सभी छात्रों ने इस कार्यक्रम को एक जिम्मेदारी की तरह समझा। ऐसे मौके उन्हें ज्यादा जागरूक और जिम्मेदार बनाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />