नवगठित धाली पंचायत की प्रथम ग्राम सभा में उमड़ा जनसैलाब, नई पंचायत बनने पर लोगों ने किया खुशी का इजहार

जुन्गा तहसील की  वर्ष 2026 में अस्तित्व में आई नई पंचायत धाली की पहली ग्राम सभा में जमकर सैलाब उमड़ा। इस ग्राम सभा में दो सौ से करीब लोगों ने शिरकत की। नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान अनोखी राम की अध्यक्षता मंें आयोजित ग्राम सभा की बैठक में  धाली पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का  संकल्प लिया गया

Jul 8, 2026 - 12:59
 0  5
नवगठित धाली पंचायत की प्रथम ग्राम सभा में उमड़ा जनसैलाब, नई पंचायत बनने पर लोगों ने  किया खुशी का इजहार

यंगवार्ता न्यूज शिमला 08 जुलाई, 2026 : 


 जुन्गा तहसील की  वर्ष 2026 में अस्तित्व में आई नई पंचायत धाली की पहली ग्राम सभा में जमकर सैलाब उमड़ा। इस ग्राम सभा में दो सौ से करीब लोगों ने शिरकत की। नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान अनोखी राम की अध्यक्षता मंें आयोजित ग्राम सभा की बैठक में  धाली पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का  संकल्प लिया गया । बैठक में धाली पंचायत के उप प्रधान देवेन्द्र शर्मा के अतिरिक्त पांचों वार्डो के सदस्य श्याम लाल, पुष्पा शर्मा, देवेंद्रा ठाकुर, रेखा और ओमप्रकाश मौजूद रहे । जबकि पीरन पंचायत के उप प्रधान अत्तर सिंह ठाकुर और पीरन पंचायत की पूर्व प्रधान किरण शर्मा ने भी विशेष रूप से बैठक में भाग लिया ।


पंचायत सचिव राजीव ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों व  लोगों का स्वागत किया तथा सरकार द्वारा ग्राम सभा में चर्चा के लिए तय  मुददों बारे जानकारी दी । इस मौके पर लोगों ने अपने वार्डों की विभिन्न समस्याओं को सांझा किया ।


प्रधान अनोखी राम ने  सभी वार्डों में एक समान विकास की अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि पहली बार संवैधानिक तौर पर धाली पंचायत का गठन हुआ है और इस पंचायत में अनुकरणीय विकास को करने का दायित्व उन्हें जनता द्वारा सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि वह सभी अन्य जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर विकास की नई ईबारत लिखेंगे। पंचायत में पक्के रास्ते, पानी, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने को प्राथमिकता दी जाएगी । उन्होने कहा कि सरकार द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अर्थात विशेषकर चिटटा मुक्ति अभियान  को भी जन आन्दोलन का रूप दिया जाएगा ताकि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर अंकुश लग सके ।


इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य आशा देवी, उधम सिंह ठाकुर, पूनम ठाकुर,  मदन लाल, बालक राम, निशा देवी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहेे। इस मौके पर नई पंचायत के गठन की खुशी पर   प्रधान अनोखी राम द्वारा  धाम का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने पहाड़ी धाम का भरपूर आन्नद लिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow