नाकाबंदी के दौरान कार सवार पति-पत्नी से 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस ने कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान पति-पत्नी से चिट्टा बरामद

Oct 17, 2024 - 14:25
 0  15
नाकाबंदी के दौरान कार सवार पति-पत्नी से 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद

यंगवार्ता न्यूज़ - जवाली   17-10-2024

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस ने कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान पति-पत्नी से चिट्टा बरामद किया है। 

जानकारी अनुसार पुलिस ने कंडवाल में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी बीच कार से 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार चालक रवि कुमार व शिल्पा निवासी झाझवां के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। 

पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान पति-पत्नी से कार में 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है तथा केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow