सेना के चॉपर के जरिये हिमस्खलन से प्रभावित कुमार पंचायत के कुमार गांव में पहुंचाई राहत सामग्री 

प्रदेश के चंबा में बीते दिन हुई बारिश बर्फ़बारी से जन जीवन अस्तव्यस्त है। वहीं मौसम साफ होने पर गुरुवार सुबह सेना के चॉपर के जरिये हिमस्खलन से प्रभावित कुमार पंचायत के कुमार गांव में राहत सामग्री गिराई

Mar 6, 2025 - 13:08
 0  39
सेना के चॉपर के जरिये हिमस्खलन से प्रभावित कुमार पंचायत के कुमार गांव में पहुंचाई राहत सामग्री 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     06-03-2025

प्रदेश के चंबा में बीते दिन हुई बारिश बर्फ़बारी से जन जीवन अस्तव्यस्त है। वहीं मौसम साफ होने पर गुरुवार सुबह सेना के चॉपर के जरिये हिमस्खलन से प्रभावित कुमार पंचायत के कुमार गांव में राहत सामग्री गिराई गई। 

क्षेत्र में बीडीसी सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी अध्यापक की ड्यूटी राहत सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश पांगी प्रशासन ने जारी किए हैं।हिमस्खलन से प्रभावित हुए ग्रामीणों के लिए राहत सामग्री लेकर सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड से चॉपर बुधवार सायं के समय पांगी के लिए रवाना हुआ। 

कुमार गांव में भारी बर्फबारी के कारण हालात पहले से ही खराब हैं। ऐसे में खाद्य सामग्री की कमी की सूचना मिलने के बाद प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चंबा से राहत सामग्री लेकर चॉपर पांगी के लिए रवाना किया गया। गुरुवार को राहत सामग्री चॉपर के जरिये कुमार गांव में गिराई गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow