चम्बा, 12 मई, 2026 :
जिला चम्बा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 3831 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
उन्होंने बताया कि पहले दिन 2067, दूसरे दिन 2581 तथा अंतिम दिन 3831 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस प्रकार तीनों दिनों में जिलेभर से कुल 8479 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विकास खंडों के अंतर्गत प्रधान पद के लिए कुल 1591, उपप्रधान पद के लिए 1568 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए सर्वाधिक 4564 तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 636 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि जिलेभर में जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 120 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही।