नेहरू युवा केंद्र नाहन में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन

नेहरू युवा केंद्र, नाहन जिला सिरमौर(भारतीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय)द्वारा  JMV इंस्टीट्यूट नाहन में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन

Jan 13, 2025 - 14:19
 0  47
नेहरू युवा केंद्र नाहन में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     13-01-2025

नेहरू युवा केंद्र, नाहन जिला सिरमौर(भारतीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय)द्वारा  JMV इंस्टीट्यूट नाहन में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे देश भर में मनाया जा रहा हे।इस कार्यक्रम का मुख्य विषय स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और विचारों पर आधारित था। 

इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा आज के कार्यक्रम में पेंटिंग और भाषण (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ,सहायक जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र  श्री सुरेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में:
1. प्रथम स्थान - तनुजा 2. द्वितीय स्थान - रवीना 3. तृतीय स्थान - सुमन 4. चतुर्थ स्थान - मनोज

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं में:
1. प्रथम स्थान - मयंक 2. द्वितीय स्थान - रौनक 3. तृतीय स्थान - रितिका
यह कार्यक्रम युवाओं को एक नई दिशा और ऊर्जा देने वाला सिद्ध हुआ। सभी प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए, श्री शर्मा ने इस प्रकार के कार्यक्रमों के महत्व पर बल दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow