नाहन पँचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष उपाध्यक्ष पर भाजपा समर्थित सदस्य काबिज

पंचायत समिति नाहन में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने  कब्जा जमा लिया है।नाहन में आज पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए जिसमें भाजपा समर्थित रमेश चौधरी को अध्यक्ष और माया देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

Jun 10, 2026 - 18:00
 0  14
नाहन पँचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष उपाध्यक्ष पर भाजपा समर्थित सदस्य काबिज

यंगवार्ता न्यूज नाहन 10 जून, 2026 : 


पंचायत समिति नाहन में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने  कब्जा जमा लिया है।नाहन में आज पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए जिसमें भाजपा समर्थित रमेश चौधरी को अध्यक्ष और माया देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया में पंचायत समिति के कुल 15 में से 11 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए चुनाव अधिकारी और एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि इस प्रक्रिया में 11 सदस्य मौजूद रहे और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद क निर्धारित प्रक्रिया अमल में लाई गई जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ।

वही अध्यक्ष बनने के बाद रमेश चौधरी ने सभी पंचायत समिति के सदस्यों का आभार जताया और कहा कि आने वाले समय वह सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे वहीं उन्होंने समर्थन देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का भी विशेष से आभार जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow