पंचायतीराज संस्थाओं के कार्यकाल का आज अंतिम दिन अवधि समाप्त,सरकार की ओर से प्रशासकों की तैनाती

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के कार्यकाल का आज अंतिम दिन है और अवधि समाप्त होने पर इन्हें भंग माना जाएगा। 1 फरवरी से पंचायतीराज संस्थाओं की शक्तियां प्रशासकों के पास जाएंगी

Jan 31, 2026 - 19:31
 0  23
पंचायतीराज संस्थाओं के कार्यकाल का आज अंतिम दिन अवधि समाप्त,सरकार की ओर से प्रशासकों की तैनाती
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    31-01-2026

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के कार्यकाल का आज अंतिम दिन है और अवधि समाप्त होने पर इन्हें भंग माना जाएगा। 1 फरवरी से पंचायतीराज संस्थाओं की शक्तियां प्रशासकों के पास जाएंगी। इसको देखते हुए शनिवार को सरकार की ओर से प्रशासकों की तैनाती कर दी गई है। 

इस संबंध में पंचायतीराज विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार समितियों का गठन करके ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की सभी शक्तियों का प्रयोग और कार्यों को किया जाएगा।  

इसके साथ ही फरवरी से अब पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी मोहरों का भी कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। पंचायतों में विकास कार्यों की देखरेख से लेकर नई कार्य प्रशासक कराएंगे। 

ग्राम पंचायतों के लिए खंड विकास अधिकारी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पंचायत सचिव सदस्य सचिव होगा। इसी तरह पंचायत समिति के लिए समिति में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति को अध्यक्ष और  सामाजिक शिक्षा और खंड योजना अधिकारी सदस्य होगा।  यह पद खाली होने की स्थिति में बीडीओ की ओर से नामित एक अधिकारी शामिल होगा।  

सदस्य सचिव के रूप में पंचायत निरीक्षक या उप निरीक्षक नियुक्ति होंगे।  जिला परिषद के लिए समिति में मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अध्यक्ष जिला विकास अधिकारी सदस्य और जिला पंचायत अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।  केंद्रीय वित्त आयोग अनुदान के संबंध में भुगतान के उद्देश्य से, सदस्य सचिव संबंधित पंचायतों के लिए मेकर होंगे और समिति के अध्यक्ष चेकर होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow