पल्स डांस स्टूडियो के गुरप्रीत ने हरिद्वार में जीता सबसे बड़ा डांस कॉम्पिटिशन
26 अप्रैल 2026 को हरिद्वार में अयोजित एक बड़े डांस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये डांसर्स ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की सीनियर श्रेणी में पल्स डांस स्टूडियो, पांवटा साहिब के प्रतिभाशाली डांसर गुरप्रीत ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए फर्स्ट विनर का ख़िताब अपना नाम किया।

गुरप्रीत ने अपनी ऊर्जा, भाव और सशक्त नृत्य शैली से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का फैसला मशहूर कोरियोग्राफर वरुण डागर सर द्वारा करवाया गया, जिन्होंने गुरप्रीत के परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की।
जीत के साथ गुरप्रीत को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिया गया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि ने न केवल पल्स डांस स्टूडियो बल्कि पांवटा साहिब का नाम भी ऊंचाइयों तक पहुंच गया, जिसे पूरे शहर में गर्व का माहौल है।
स्टूडियो के मेंटर ने बताया कि ये जीत गुरप्रीत की लगन, मेहनत और लगातार अभ्यास का परिणाम है। आने वाले समय में भी स्टूडियो के डांसर्स इसी तरह नए माइलस्टोन हासिल करते रहेंगे।
What's Your Reaction?