पांवटा साहिब में तेंदुए की खाल, पंजे और मूंछें बरामद , मामला दर्ज कर जांच में जुटी खाकी 

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापा मारकर तेंदुए की खाल सहित कई वन्यजीवों के अंग बरामद किए हैं। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घुतनपुर गांव में वन्य जीवों की तस्करी की जा रही है

Apr 15, 2026 - 20:00
 0  31
पांवटा साहिब में तेंदुए की खाल, पंजे और मूंछें बरामद , मामला दर्ज कर जांच में जुटी खाकी 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  15-04-2026

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापा मारकर तेंदुए की खाल सहित कई वन्यजीवों के अंग बरामद किए हैं। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घुतनपुर गांव में वन्य जीवों की तस्करी की जा रही है जिसके चलते बुधवार सुबह वन विभाग की टीम ने एक गुप्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए वन्यजीवों के अंगों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। 
तड़के की गई इस छापेमारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई इतनी गुप्त और सुनियोजित थी कि भनक तक नहीं लगी। वन विभाग के असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट आदित्य शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बातामंडी डाकघर के अंतर्गत आने वाले घुतनपुर गांव में अख्तर अली पुत्र अली हसन के घर पर दबिश दी। घर की छत की तलाशी के दौरान वहां छिपाकर रखे गए वन्यजीवों से जुड़े कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। इसमें तेंदुए की खाल (मूंछों सहित) , तेंदुए के पंजे , घोरल के सींग के 3 जोड़े, काकड़ के सींग के 2 जोड़े, 3 खाली कारतूस, मांस काटने का तेजधार हथियार और एक लकड़ी का गटका शामिल है। 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow