150 मीटर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत, एक घायल

ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नारकंडा से ननखड़ी की ओर आ रही बोलैरो कैंपर (पिकअप) नंबर एचपी 63सी 0760 गाहन के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Sep 20, 2026 - 20:35
 0  24
150 मीटर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत, एक घायल
यंगवार्ता न्यूज - रामपुर बुशहर 20 सितंबर : 
 
ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नारकंडा से ननखड़ी की ओर आ रही बोलैरो कैंपर (पिकअप) नंबर एचपी 63सी 0760 गाहन के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में वाहन चालक मोहर सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव व डाकघर लैलण, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में सवार हरदयाल सिंह पुत्र सिंगुराम, निवासी गांव जुवालड़ा, तहसील ननखड़ी, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। घायल हरदयाल को प्राथमिक उपचार के लिए कोटगढ़ सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिमला रैफर कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />