खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत, रातभर लापता रही 11 वर्षीय बेटी सुरक्षित मिली

 नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप रविवार रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कांडो भटनोल निवासी सोहन सिंह और उनके 7 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। सोहन सिंह शिलाई एसडीएम कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।

Nov 2, 2026 - 14:24
 0  3
खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत, रातभर लापता रही 11 वर्षीय बेटी सुरक्षित मिली

यंगवार्ता न्यूज - शिलाई 2 नवंबर : 


 नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप रविवार रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कांडो भटनोल निवासी सोहन सिंह और उनके 7 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। सोहन सिंह शिलाई एसडीएम कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में सोहन सिंह के साथ उनके दोनों बच्चे भी सवार थे। हादसे में सोहन सिंह और उनके बेटे को सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

इस बीच, कार में सवार उनकी 11 वर्षीय बेटी हादसे के बाद लापता हो गई। घटनास्थल के पास बच्ची का स्कूल बैग मिलने से परिजनों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई। बच्ची की तलाश में सोमवार सुबह एसडीएम शिलाई जसपाल प्रशासनिक टीम और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।

लापता बच्ची की तलाश के लिए ड्रोन की मदद ली गई और आसपास के जंगलों व क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के सुरक्षित होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बच्ची किसी तरह कार से बाहर निकल गई थी। अंधेरे और दुर्घटना के झटके के कारण वह कुछ समय तक बेसुध रही। होश आने के बाद वह किसी तरह नजदीकी गांव पहुंच गई, जहां से सुबह उसके सुरक्षित होने का पता चला।

एसडीएम शिलाई ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में सोहन सिंह और उनके 7 वर्षीय बेटे की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि बच्ची का बैग घटनास्थल के समीप मिलने के बाद प्रशासन ने ड्रोन और स्थानीय लोगों की सहायता से सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद 11 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित खोज लिया गया।

इस दर्दनाक हादसे से कांडो भटनोल सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एक ही परिवार के पिता और मासूम बेटे की मौत से हर कोई स्तब्ध है। वहीं, रातभर लापता रही बेटी के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />