प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी,लाहौल घाटी में चोटियों पर हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी है। लाहौल घाटी में रात को बारिश के साथ चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। बारिश से लाहौल के किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली

Jul 12, 2025 - 13:09
 0  34
प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी,लाहौल घाटी में चोटियों पर हल्की बर्फबारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-07-2025

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी है। लाहौल घाटी में रात को बारिश के साथ चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। बारिश से लाहौल के किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली है। सूखे जैसे हालत होने से यहां मटर सहित दूसरी फसलों को नुकसान हो रहा था। वहीं बर्फ से घाटी की ऊंची चोटियां सफेद हो गई हैं और ठंड भी बढ़ गई है। 

कुल्लू जिले में भी रातभर भारी बारिश हुई। ब्यास के साथ जिला के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 249 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 463 बिजली ट्रांसफार्मर और 781 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। 

सबसे अधिक 207 सड़कें, 272 बिजली ट्रांसफार्मर व 175 जल आपूर्ति स्कीमें आपदा ग्रस्त मंडी जिले में प्रभावित हैं। वहीं कांगड़ा जिले के उपमंडल धर्मशाला, नूरपुर व देहरा में 606 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow