प्रदेश में एचआरटीसी की नई वोल्वो बसों के रूट व टाइमिंग निर्धारित 

प्रदेश में एचआरटीसी की नई वोल्वो बसें आने के बाद जहां इसका बेड़ा बढ़ गया है वहीं आम जनता को भी ज्यादा सुविधा मिलने जा रही है। सरकार ने नई वोल्वो के रूट निर्धारित कर दिए हैं, जिसके बाद वोल्वो बसों की नई टाइमिंग भी जारी

Jul 13, 2025 - 20:03
 0  53
प्रदेश में एचआरटीसी की नई वोल्वो बसों के रूट व टाइमिंग निर्धारित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-07-2025

प्रदेश में एचआरटीसी की नई वोल्वो बसें आने के बाद जहां इसका बेड़ा बढ़ गया है वहीं आम जनता को भी ज्यादा सुविधा मिलने जा रही है। सरकार ने नई वोल्वो के रूट निर्धारित कर दिए हैं, जिसके बाद वोल्वो बसों की नई टाइमिंग भी जारी हो गई है। एचआरटीसी के पास वोल्वो बसों की कुल संख्या करीब 98 हो गई हैं, जिसमें कुछ बसें पुरानी हो चुकी हैं।

ऐसी 10 बसों को अब बदल दिया गया है, जिसके बाद फिलहाल एचआरटीसी के पास कुल बस रूट 40 से ऊपर के हैं। इसमें नई वोल्वो बसें भी शामिल हुई हैं, जिनके रूटों पर अब बसों को चलाना शुरू किया जा रहा है। एचआरटीसी ने चंबा से शिमला के लिए पहली बार वोल्वो बस सेवा प्रदान की है। यह काफी लंबा रूट बताया जाता है, जिस पर लोगों को सुविधा मिलेगी। 

इसके साथ नाहन से भी वोल्वो बस शुरू की जा रही है। फिलहाल एचआरटीसी इन पुराने रूटों पर वोल्वो बसें चला रहा है। जो बसें बंद पड़ी हैं, उनको बदला जा रहा है और उनकी जगह पर नई वोल्वो बसें दी जा रही हैं। ऐसे 10 पुराने रूट अभी बंद पड़े हैं, जिनको आने वाले दिनों में चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow