प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर शनिवार को विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत इस बार चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 16 फरवरी दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा

Feb 7, 2026 - 19:35
 0  12
प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-02-2026

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर शनिवार को विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत इस बार चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 16 फरवरी दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।  

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की संस्तुति के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से शनिवार को सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पठानिया ने कहा कि सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण के साथ  होगा। 

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण बाद शोकोद्गार तथा विधायी कार्य शुरू होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर राज्यपाल की ओर से दिए गए सुझाव को सरकार ने मान लिया है। अब विशेष सत्र नहीं, सीधे बजट सत्र ही होगा।  कहा कि बजट सत्र के दौरान आरडीजी को लेकर चर्चा की जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश की जनता को यह पता लगना चाहिए कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को क्या दिया है। जो करों की हिस्सेदारी है, वह हर साल बढ़ती है। विशेष ग्रांट जो हिमाचल प्रदेश को आरडीजी के रूप में मिलती थी, वह 72 साल बाद बंद हुई है। भाजपा के विधायकों का सहयोग चाहिए कि वे विशेष सत्र में अपनी बात रखें। भाजपा की ओर से सोशल मीडिया में गलत बात की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow