प्रदेश सरकार ने 3  तहसीलदारों के तबादले व 12 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर नए स्थानों पर दी तैनाती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 12 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर नए स्थानों पर तैनाती दी गई

Jan 17, 2025 - 19:35
 0  256
प्रदेश सरकार ने 3  तहसीलदारों के तबादले व 12 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर नए स्थानों पर दी तैनाती
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-01-2025

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 12 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर नए स्थानों पर तैनाती दी गई है। सार्थक शर्मा को रोहडू से कोटली, आशीष को कोटली से चुराह, हुसन चंद को खुडियां से मंडी स्थानांतरित किया गया है।

पदोन्नति के बाद देश राज को तहसीलदार टिक्कर, किरण देवी को निहरी, कुश कुमार को नेरवा, रोहित को कुपवी, नीरज को बंजार, अनिल शर्मा को ननखड़ी, अभिराय सिंह ठाकुर को सलूणी, सौरभ धीमान को टौणी देवी, रजत शर्मा को निरमंड और अत्तर सिंह को संगड़ाह में तैनाती दी गई है। तहसीलदार संजीव कुमार और ज्ञानचंद के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। इन दोनों तहसीलदारों को अपने विभाग में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आबकारी विभाग ने तीन ग्रेड टू अधीक्षकों को पदोन्नत कर सहायक आयुक्त बना दिया है। प्रधान सचिव देवेश कुमार की ओर से इस बारे अधिसूचना जारी की गई है। अनिता कुमारी, तरसेम चंद और मनोज कुमार को पदोन्नत किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow