बनूटी में 64 करोड़ से बनेगा वेलनेस सेंटर : विक्रमादित्य सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज विकासखंड टुटू के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ई के पंचायत भवन की आधारशिला रखी। ग्रामीण विकास मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ई पंचायत भवन का निर्माण कार्य 1 करोड़ 14 लाख रुपए से एक साल के भीतर पूर्ण किया जाएगा

Oct 5, 2024 - 05:16
 0  34
बनूटी में 64 करोड़ से बनेगा वेलनेस सेंटर : विक्रमादित्य सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-10-2024
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज विकासखंड टुटू के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ई के पंचायत भवन की आधारशिला रखी। ग्रामीण विकास मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ई पंचायत भवन का निर्माण कार्य 1 करोड़ 14 लाख रुपए से एक साल के भीतर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में बन रहे नए पंचायत भवन पर अब 1 करोड़ 14 लाख रुपए तक की राशि खर्च की जा रही है, जिससे पंचायत का एक अच्छा कार्यालय बन कर तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व पंचायत भवन निर्माण पर 33 लाख रुपए की राशि व्यय की जाती थी । उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में इस समय 6 पंचायत घरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ-साथ टुटू विकास खंड कार्यालय का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिस पर लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।  
 
 
उन्होंने कहा कि विकास खंड कार्यालय का निर्माण कार्य 2 साल में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण के साथ-साथ कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी है। उनकी दूरदर्शिता की बदौलत आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव सड़क सुविधा से जुड़ा है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि गत वर्ष पंचायत घर निर्माण में 47 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई थी जबकि इस वर्ष अब तक 65 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा चुकी है। ग्रामीण विकास मंत्री ने ग्राम पंचायत बढ़ई में सोलर लाइट लगाने की भी घोषणा की। इसके साथ-साथ क्यारी गांव में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपए तथा एक पुल के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। 
 
 
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ई पंचायत की बहुत पुरानी मांग पूर्ण होने जा रही है। पंचायत घर के भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने से यहां पर सभी को एक अच्छा कार्यालय उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनूटी में 64 करोड़ रुपए से वेलनेस सेंटर का निर्माण होगा, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यहां पंचायत से विभिन्न मांगे प्राप्त हुई है, जिनके समाधान के लिए उन्होंने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कुछ सड़कों की मांग भी सामने आई है, सभी सड़कों के लिए पैसों की उचित व्यवस्था की जाएगी। 
 
 
 उन्होंने कहा कि खेल मैदान में डंगा लगाया जाएगा तथा मैदान को चौड़ा करने के लिए पैसों का प्रावधान किया जायेगा । लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिमला शहर से सटी बहुत सी पंचायतों से टेंपो ट्रैवलर चलाने की मांग प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम जल्द ही नई बसें एवं टेंपो ट्रैवलर खरीदने जा रहा है जिससे इसका समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी और समान दृष्टिकोण से विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा उनका निपटारा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow