उप मुख्यमंत्री ने बनौड़े महादेव मंदिर में टेका माथा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को सावन मास के पावन अवसर पर चताड़ा स्थित प्राचीन बनौड़े महादेव शिव मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगल कामना की।
यंगवार्ता न्यूज - ऊना, 28 जुलाई, 2026 :
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को सावन मास के पावन अवसर पर चताड़ा स्थित प्राचीन बनौड़े महादेव शिव मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा तथा वन विभाग के रेंज अधिकारी अंकुश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति एवं ग्राम पंचायत चताड़ा के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्राम पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार, उप प्रधान चंचल कुमार, दिनेश शर्मा, मंदीप संघ, रिदम ठाकुर, रितेश शर्मा, जीवन सिंह, दीपक बग्गा, राजीव धीमान सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक इस अवसर पर मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व वाला समय है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहे तथा प्रत्येक नागरिक का जीवन स्वास्थ्य, आनंद और खुशहाली से परिपूर्ण हो।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में बिल्व (बेल) का पौधा भी रोपित किया। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने श्री बनौड़े महादेश्री बनौड़े महादेव गऊशाला के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है तथा इस प्रकार की सुविधाओं के विकास से धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी।
पूजा-अर्चना के पश्चात उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से आत्मीय भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत की।
What's Your Reaction?

