भारी बरसात के चलते प्रशासन ने बांगरण से करीब एक दर्जन परिवारों को किया शिफ्ट

जिला सिरमौर में बीते दो दिनों से जारी मौसम विभाग के भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट के बीच बरसात के चलते लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार बरसात के बाद नदी नाले उफान पर हैं और भूमि कटाव होने के चलते नदी नालों के साथ सटे गांव एवं बस्तियों में खतरा मंडरा रहा है ।

Jul 29, 2026 - 20:38
 0  6
भारी बरसात के चलते प्रशासन ने बांगरण से करीब एक दर्जन परिवारों को किया शिफ्ट

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 29 जुलाई, 2026 :


 जिला सिरमौर में बीते दो दिनों से जारी मौसम विभाग के भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट के बीच बरसात के चलते लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार बरसात के बाद नदी नाले उफान पर हैं और भूमि कटाव होने के चलते नदी नालों के साथ सटे गांव एवं बस्तियों में खतरा मंडरा रहा है । जिसको देखते हुए पांवटा साहिब के गांव बांगरन में गिरी नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन ने यहां से करीब एक दर्जन परिवारों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके ।


गौर हो कि बीते वर्ष बरसात में यहां गिरी नदी से हुए भारी भूमि कटाव के बाद गांव बांगरन में जहां आधा दर्जन मकान ध्वस्त होने के बाद हवा में लटके थे तो वहीं करीब 2 दर्जन मकानों में दरारें आई थी कई परिवार बेघर हुए थे। आज भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी है और अब एक बार फिर बरसात के डर से यहां रहने वालों लोगों को शिफ्ट किया जा रहा हैं।


 मीडिया से बात करते हुए एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि गांव बागरण में बरसात को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है । बीते वर्ष बरसात में गांव बागरण में भारी नुकसान हुआ था यहां साथ लगती गिरि नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गांव में रहने वाले लोग डर में है लगातार प्रशासन नजर बनाए हैं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है । उन्होंने बताया कि यहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर किया गया है । उन्होंने कहा कि भारी बरसात का क्रम जारी है ऐसे में लोग सावधानी बरते सतर्क रहे। अगर किसी भी स्थान पर कोई भी अप्रिय घटना सामने आती है प्रशासन के सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । उन्होंने यमुना, बाता और गिरी नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow