क्यारदा में JCB की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत क्यारदा के पास JCB और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास पुत्र जगदीश चन्द, निवासी पुरुवाला कांशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने JCB चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 17 सितंबर :
पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत क्यारदा के पास JCB और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास पुत्र जगदीश चन्द, निवासी पुरुवाला कांशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने JCB चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 16 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे शिकायतकर्ता संजय कुमार माजरा से अपने घर की ओर जा रहा था। क्यारदा के पास पांवटा साहिब की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को सामने से माजरा की तरफ आ रही JCB ने कट मारते हुए टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार JCB की बकेट में जा गिरा, जबकि मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई। JCB का नंबर HP17D-0858 बताया गया है। चालक ने पुलिस को अपना नाम ज्ञान चन्द, निवासी टोका नगला बताया।
हादसे में घायल विकास को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना माजरा में JCB चालक ज्ञान चन्द के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?

