बैक लॉग कोटे के पदों को भरने की मांग को लेकर दृष्टिबाधितों का सचिवालय के बाहर प्रदर्शन

पिछले दो वर्षों से शिमला में दृष्टिहीन जन संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत है। शिमला के कालीबाड़ी मंदिर परिसर में ये लोग पिछले 704 दिनों से धरने पर बैठे हुए

Oct 27, 2025 - 15:31
 0  21
बैक लॉग कोटे के पदों को भरने की मांग को लेकर दृष्टिबाधितों का सचिवालय के बाहर प्रदर्शन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला   27-10-2025

पिछले दो वर्षों से शिमला में दृष्टिहीन जन संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत है। शिमला के कालीबाड़ी मंदिर परिसर में ये लोग पिछले 704 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में इसे अब तक का सबसे लंबा आंदोलन माना जा रहा है।

मांगे पूरी न होने पर संगठन समय-समय पर चक्का जाम करता रहा है। आज फिर सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधितों ने धरना-प्रदर्शन किया और सरकार को कड़ी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे नग्न होकर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

दृष्टिहीन जन संगठन के सचिव राजेश ठाकुर ने बताया कि संगठन विभिन्न विभागों में दृष्टिहीनों के खाली पड़े बैकलॉग पदों को एकमुश्त भरने की मांग कर रहा है। सरकार से कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया।

राजेश ठाकुर ने बताया कि जब भी वे चक्का जाम करते हैं, सरकार वार्ता के लिए बुलाती है, लेकिन बाद में किसी ठोस कार्रवाई का अभाव रहता है। उनका कहना है कि लंबे समय से अपने हक़ की लड़ाई लड़ने के बावजूद बजट में दृष्टिहीनों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया, न ही भर्तियां शुरू की गई हैं।

गौरतलब है कि दृष्टिबाधित संगठन का कहना है कि वर्ष 1995 के बाद से उनके कोटे के पद नहीं भरे गए हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इन पदों पर भर्तियां करने के आदेश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow