दो सगे भाइयों सुनील कुमार और विनोद आजाद ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए संविधान को साक्षी मानकर किया विवाह 

पांवटा साहिब के शिलाई क्षेत्र के नैनीधार स्थित कलोग गांव में दो सगे भाइयों सुनील कुमार बौद्ध और विनोद आजाद ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए संविधान को साक्षी मानकर विवाह किया

Oct 27, 2025 - 15:27
Oct 27, 2025 - 15:38
 0  56
दो सगे भाइयों सुनील कुमार और विनोद आजाद ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए संविधान को साक्षी मानकर किया विवाह 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    27-10-2025

पांवटा साहिब के शिलाई क्षेत्र के नैनीधार स्थित कलोग गांव में दो सगे भाइयों सुनील कुमार बौद्ध और विनोद आजाद ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए संविधान को साक्षी मानकर विवाह किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों से प्रेरित इस विवाह ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 

सुनील कुमार ने रीता से और विनोद आजाद ने रीना वर्मा से विवाह किया। दोनों भाई सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और समाज में समानता व सुधार की दिशा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि विवाह दो दिलों का संगम है और इसे पूरा करने के लिए कर्मकांड या पारंपरिक विधियों की आवश्यकता नहीं है। समारोह में गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

पारंपरिक ढंग से बारात भी निकाली गई और स्थानीय रीति-रिवाजों के साथ समारोह संपन्न हुआ। परिवारों ने भी इस अनोखी पहल को समर्थन दिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस विवाह में न तो पंडित था, न कोई मौलवी। 

जोड़े ने एक-दूसरे को माला पहनाकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। यह पहल प्रदेश में सामाजिक सुधार और संवैधानिक मूल्यों के प्रति विश्वास का प्रतीक बन रही है। क्षेत्र के युवाओं के लिए यह विवाह प्रेरणा का स्रोत बन गया है, जो समाज में समानता और आधुनिक विचारों की राह दिखा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />