एयर होस्टेस के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी व्यापार के नाम पर 10 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी

मुंबई की एक एयर होस्टेस के साथ टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी व्यापार के नाम पर 10 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी होने का मामला प्रकाश में आया

Oct 27, 2025 - 15:24
Oct 27, 2025 - 15:48
 0  47
एयर होस्टेस के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी व्यापार के नाम पर 10 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी

न्यूज़ एजेंसी - मुंबई   27-10-2025

मुंबई की एक एयर होस्टेस के साथ टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी व्यापार के नाम पर 10 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी होने का मामला प्रकाश में आया है। सऊदी एयरलाइंस में काम करने वाली और वडाला निवासी शिल्पा गौरांग भसीन की शिकायत के बाद मध्य क्षेत्र की साइबर पुलिस ने इस धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। 

शिकायत के अनुसार, शिल्पा जब सऊदी अरब के रियाद में तैनात थीं, तब उन्हें चार अक्तूबर, 2025 को टेलीग्राम पर एक संदेश मिला, जिसमें आईएमडीबी वेबसाइट पर वीडियो लाइक करने के लिए कमीशन देने की पेशकश की गई थी। इसके लिए उन्हें एक अकाउंट बनाने को कहा गया। पीड़िता ने ‘शिल्पा36’ नाम से एक अकाउंट बना लिया। 

बाद में नेहा भाटिया नाम की एक महिला ने खुद को शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज ग्रुप का मैनेजर बताते हुए शिल्पा से संपर्क किया और एक फर्जी लिंक के जरिए क्रिप्टोकरेंसी और शेयर ट्रेडिंग में शामिल होने के लिए राजी कर लिया। उस महिला ने पीड़िता से इस ऑनलाइन कारोबार के नाम उनकी यूपीआई आईडी और व्हाट्सएप नंबर भी प्राप्त कर लिया। 

शिल्पा ने पांच अक्टूबर को एक इस कारोबार के लिए एक दूसरा अकाउंट बनाया और यूपीआई के जरिए गोपाल नाथ नाम के एक व्यक्ति को 2,000 रुपये भेजे। फिर दिवित नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें 1,000 रुपए मूल्य के बिटकॉइन खरीदने और बेचने को कहा। इस खरीद बेच के बाद शिल्पा के ट्रेडिंग अकाउंट में 2,800 रुपए का झूठा मुनाफ़ा दिखाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />