नायब सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के सीएम , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 13 मंत्रियों ने ली शपथ

नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। नायब सैनी के साथ कैबिनेट व राज्यमंत्री ने भी शपथ ली। नायब सिंह सैनी राज्य के 25वें सीएम के रूप में पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ ली। हालांकि इस पद को संभालने वाले वह 11वें शख्स होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 37 विशेष अतिथि इस मौके पर मौजूद रहे

Oct 18, 2024 - 00:03
Oct 18, 2024 - 00:35
 0  169
नायब सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के सीएम , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 13 मंत्रियों ने ली शपथ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  17-10-2024

नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। नायब सैनी के साथ कैबिनेट व राज्यमंत्री ने भी शपथ ली। नायब सिंह सैनी राज्य के 25वें सीएम के रूप में पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ ली। हालांकि इस पद को संभालने वाले वह 11वें शख्स होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 37 विशेष अतिथि इस मौके पर मौजूद रहे। 
नायब सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पिछले कई दिनों से पंचकूला में चल रही थीं। नायब सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव , केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्री तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता चंडीगढ़ पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्र के करीब दस मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री गुरुवार की सुबह पंचकूला पहुंचे। हरियाणा भाजपा के सभी विधायक बुधवार सुबह से ही चंडीगढ़ में डेरा डेल हुए थे। 
विधायक दल की बैठक के बाद विधायकों को चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में ठहराया गया है। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद। शपथ ग्रहण के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए हरियाणा रोडवेज की 2015 बसें लगाई गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow