नशा मुक्त भारत और नारी शक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं सीआरपीएफ कमांडेंट कमल सिसोदिया 

कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई 2025) के अवसर पर 13 बटालियन सीआरपीएफ की कमांडेंट कमल सिसोदिया द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय संस्कृति ज्ञान एनजीओ के सहयोग से श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के बच्चों, विशेष रूप से बालिकाओं को सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना तथा उनमें देशभक्ति और अनुशासन की भावना उत्पन्न करना था

Jul 26, 2025 - 18:51
Jul 26, 2025 - 19:29
 0  159
नशा मुक्त भारत और नारी शक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं सीआरपीएफ कमांडेंट कमल सिसोदिया 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  26-07-2025

कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई 2025) के अवसर पर 13 बटालियन सीआरपीएफ की कमांडेंट कमल सिसोदिया द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय संस्कृति ज्ञान एनजीओ के सहयोग से श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के बच्चों, विशेष रूप से बालिकाओं को सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना तथा उनमें देशभक्ति और अनुशासन की भावना उत्पन्न करना था। 
सिसोदिया ने अपने विभिन्न कार्यस्थलों जैसे उत्तर-पूर्व भारत में अपने अनुभव साझा किए, जहाँ उन्होंने युवा प्रेरणा, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान तथा बलात्कार व एसिड अटैक पीड़िताओं के पुनर्वास जैसे सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसे बच्चों ने श्रीमती कमल सिसोदिया के साथ गाया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और देशभक्ति का संचार हुआ। उन्होंने पंजाब जैसे विकसित राज्य जिसने देश को कई वीर योद्धा व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की और बताया कि किस प्रकार यह समाज को भीतर से खोखला कर रहा है और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। 
इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप्स की लत के दुष्परिणाम भी बताएं और उनसे बचाव के उपाय भी साझा किए। इस अवसर पर  स्कूल के प्राचार्य ने मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को इस प्रेरणादायक कार्यक्रम से मिली सीख को जीवन में अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। यह सत्र बेहद संवादात्मक रहा, और विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत उत्साहपूर्वक तरीके से सुना और सराहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />