नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, गुरु हनुमान समिति राजस्थान कर रही आयोजन
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के कई राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजकों ने नाहन में आयोजन समिति के सदस्य सोमवीर सिंह मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 10 जून, 2026 :
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के कई राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजकों ने नाहन में आयोजन समिति के सदस्य सोमवीर सिंह मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि नाहन के इंडोर में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। गुरु हनुमान समिति राजस्थान और इंडियन स्पोर्ट्स लीग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के करीब एक हजार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वीओ 2 आयोजकों ने बताया कि छह दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए खाने व ठहरने की सुविधा निशुल्क रहेगी इस आयोजन को लेकर अभी से तैयारी शुरू की जा रही है।
What's Your Reaction?