जीत का सिलसिला लगातार जारी, बॉयज़ स्कूल नाहन के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर चमकाया नाम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन (बॉयज़ स्कूल नाहन) के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नाहन शहर एवं विद्यालय का नाम जिलेभर में रोशन किया है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 28 सितंबर 2026 :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन (बॉयज़ स्कूल नाहन) के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नाहन शहर एवं विद्यालय का नाम जिलेभर में रोशन किया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर, पांवटा साहिब में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2026 को हुआ। इसमें बॉयज़ स्कूल नाहन के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो में जिला भर में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, एरोडाइट पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भी 27 सितंबर 2026 को समापन हुआ। इसमें बॉयज़ स्कूल नाहन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेबल टेनिस में जिला भर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा को विद्यालय की खेल गतिविधियों एवं खेल विभाग की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा, समर्पण एवं कुशलता के साथ निभाया। उनके मार्गदर्शन एवं प्रभावी खेल प्रबंधन के परिणामस्वरूप विद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा जिला स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है और विद्यालय की जीत का सिलसिला निरंतर जारी है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम लता कौशल जी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता विवेक पाल शारीरिक शिक्षिका गीता शर्मा , शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा एवं समस्त स्टाफ के प्रयासों की सराहना की तथा सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।
प्रधानाचार्या ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
