नड्डा के बयान राजनीतिक, हिमाचल के हितों की लड़ाई नहीं लड़ पाए भाजपा नेता : नरेश चौहान

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुद्दों पर भाजपा नेताओं ने केंद्र में प्रभावी ढंग से प्रदेश की पैरवी नहीं की। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा द्वारा हिमाचल दौरे के दौरान दिए गए बयान राजनीतिक दृष्टिकोण से प्रेरित थे, जबकि प्रदेश हित को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी।

Jun 16, 2026 - 17:07
 0  6
नड्डा के बयान राजनीतिक, हिमाचल के हितों की लड़ाई नहीं लड़ पाए भाजपा नेता : नरेश चौहान

यंगवार्ता न्यूज शिमला 16 जून, 2026 : 

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुद्दों पर भाजपा नेताओं ने केंद्र में प्रभावी ढंग से प्रदेश की पैरवी नहीं की। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा द्वारा हिमाचल दौरे के दौरान दिए गए बयान राजनीतिक दृष्टिकोण से प्रेरित थे, जबकि प्रदेश हित को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी।

नरेश चौहान ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) हिमाचल प्रदेश को राज्य गठन के बाद से मिलता रहा है ताकि प्रदेश अन्य राज्यों के साथ विकास की दौड़ में खड़ा रह सके। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़नी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के साथ मिलकर दिल्ली जाकर हिमाचल के हितों की पैरवी करनी चाहिए थी। चौहान ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर के कार्यकाल में प्रदेश को 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आरडीजी और ऋण मिला, लेकिन वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई।

 मुख्य प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को कोई विशेष पैकेज नहीं दिया। वर्ष 2023 की आपदा में राज्य सरकार ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन भेजा था, जबकि दो वर्ष बाद केवल 2 हजार करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि ओपीएस के मुद्दे पर भी जेपी नड्डा ने सवालों को टालने का काम किया।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मिडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम से वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हुए और इसका असर आम जनता पर पड़ा। उन्होंने मांग की कि यदि हालात सामान्य होते हैं और कच्चे तेल की कीमतें घटती हैं तो केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम कम करे। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1200 रुपये तक पहुंच गई, जिससे महंगाई और बढ़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow