भाजपा का दावा 47 में से 30 नगर निकायों में हुई जीत, बिंदल बोले- कांग्रेस के खिलाफ मिला जनमत, 2027 में जाने वाली है सरकार

हिमाचल प्रदेश में 47 नगर निकायों के नतीजे सामने आने के बाद से प्रदेश में सियासी तपिश बढ़ गई है।नतीजों को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इसी बीच शिमला में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कुल 229 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 120 सीटों पर जीत मिली।

May 18, 2026 - 19:52
 0  3
भाजपा का दावा 47 में से 30 नगर निकायों में हुई जीत, बिंदल बोले- कांग्रेस के खिलाफ मिला जनमत, 2027 में जाने वाली है सरकार

शिमला 18 मई, 2026 : 

हिमाचल प्रदेश में 47 नगर निकायों के नतीजे सामने आने के बाद से प्रदेश में सियासी तपिश बढ़ गई हैनतीजों को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने दावे कर रहे हैंइसी बीच शिमला में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कुल 229 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 120 सीटों पर जीत मिली

 वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार केवल 89 सीटों पर जीत पाएराजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता ने ये जनमत राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ दिया हैउन्होंने इस दौरान दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की वापसी होने वाली और कांग्रेस सत्ता से बाहर होगी.

राजीव बिंदल ने कहा कि हालांकि कांग्रेस ने आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की, लेकिन ये उम्मीदवार कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं. इस दौरान राजीव बिंदल ने राज्य सरकार पर जीते हुए प्रत्याशियों पर दबाव बनाकर अपने पक्ष में करने के भी आरोप लगाए हैं.

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को जानबूझकर टालने का आरोप लगायाउन्होंने कहा कि ये चुनाव अक्टूबर 2025 में हो जाने चाहिए थे, लेकिन राज्य सरकार चुनावों से भागती रही बिंदल ने दावा किया कि चुनाव आयोग को राज्यपाल को 35 पन्नों की चिट्ठी लिखनी पड़ी और सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में करोड़ों रुपये खर्च कर चुनाव रोकने की कोशिश की, लेकिन अदालत के आदेशों के बाद चुनाव करवाने पड़े

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की, फिर भी अब कांग्रेस जीत का दावा कर रही हैभाजपा अध्यक्ष के अनुसार प्रदेश की जनता ने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन देकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनमत दिया है

डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल मे प्रदेश में माफिया राज बढ़ा है और चुने हुए प्रतिनिधियों को अधिकारियों के माध्यम से डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सैकड़ों लोगों के जाति और वर्ग प्रमाण पत्र रद्द किए गए, जिसके कारण कई स्थानों पर नामांकन रद्द हुए

बिंदल ने दावा किया कि भाजपा ने अपने अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए थे और जीतकर आए उम्मीदवार भाजपा समर्थित हैं, जबकि कांग्रेस ने आधिकारिक सूची जारी नहीं की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में भी अधिकांश स्थानों पर भाजपा को जीत मिली और आने वाले आम चुनावों में कांग्रेस की विदाई तय है. प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो मैदान में आकर मुकाबला करें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow