मंडी , धर्मशाला और सोलन में लहराया भगवा , नगर निगम में भाजपा को प्रचंड बहुमत

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों, जिला परिषद और पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के नतीजे रविवार को आएंगे। प्रदेश के 91 विकास खंडों में सुबह 9 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अब तक जो नतीजे सामने आए हैं उनमें धर्मशाला नगर निगम में 17 में से 11 पर भाजपा की जीत, 5 कांग्रेस और एक सीट निर्दलीय ने जीती है।

May 31, 2026 - 12:31
May 31, 2026 - 14:15
 0  19
मंडी , धर्मशाला और सोलन में लहराया भगवा , नगर निगम में भाजपा को प्रचंड बहुमत
31 - 05 - 2026 :

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों, जिला परिषद और पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के नतीजे रविवार को आएंगे। प्रदेश के 91 विकास खंडों में सुबह 9 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अब तक जो नतीजे सामने आए हैं उनमें धर्मशाला नगर निगम में 17 में से 11 पर भाजपा की जीत, 5 कांग्रेस और एक सीट निर्दलीय ने जीती है। वहीं, पालमपुर में कांग्रेस 8-1 से आगे चल रही है। वहीं, मंडी नगर निगम में भाजपा ने 14 में से 12 सीट अपने नाम कर बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट जीतने में कामयाब रहे हैं।


सोलन नगर निगम के नतीजे


सोलन नगर निगम में अब तक 10 सीटें भाजपा के खाते में 1 निर्दलीय और 6 कांग्रेस के खाते में आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow