बच्चों को भारतीय संस्कृति और भारत के इतिहास से अवगत करवाना है मकसद- अध्यक्ष

 भारत विकास परिषद की ओर से ‘भारत को जानो’ कार्यक्रम के तहत समूहगान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के करीब आधा दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और देश की समृद्ध विरासत से परिचित करवाना रहा।

Sep 22, 2026 - 17:54
 0  21
बच्चों को भारतीय संस्कृति और भारत के इतिहास से अवगत करवाना है मकसद- अध्यक्ष
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 22 सितंबर : 
 
 भारत विकास परिषद की ओर से ‘भारत को जानो’ कार्यक्रम के तहत समूहगान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के करीब आधा दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और देश की समृद्ध विरासत से परिचित करवाना रहा।


मीडिया से बात करते हुए भारत विकास परिषद नाहन शाखा के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, इतिहास और देश की विविधता से जुड़े सवालों के जवाब दिए। वहीं, समूहगान प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह समूह गान प्रतियोगिता हिंदी और संस्कृत भाषा में आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि ‘भारत को जानो’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से अवगत करवाना है। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी प्रांत स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जबकि प्रांत स्तर से चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है बल्कि एक दूसरे की संस्कृति को जानने का भी अवसर मिलता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />