मंडी के छोटी काशी में  शिवरात्रि के कारज शुरू,  बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर चढ़ा माखन

छोटी काशी मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर बीती रात को माखन का लेप चढ़ा दिया गया है। इस माखन को तारारात्रि की रात को चढ़ाया

Jan 28, 2025 - 13:35
 0  42
मंडी के छोटी काशी में  शिवरात्रि के कारज शुरू,  बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर चढ़ा माखन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     27-01-2025

छोटी काशी मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर बीती रात को माखन का लेप चढ़ा दिया गया है। इस माखन को तारारात्रि की रात को चढ़ाया जाता है जिसे घृत कंबल कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि तारारात्रि से शिवरात्रि के शुभ कारजों की शुरूआत हो जाती है। 

रोजाना भक्तों द्वारा मंदिर में माखन चढ़ाया जाएगा और उसका लेप इस शिवलिंग पर लगाया जाएगा। रोजाना माखन के इस लेप पर भोले बाबा के विभिन्न रूपों की आकृतियां उकेरकर लोगों को दर्शन करवाए जाएंगे। 

पहले दिन कुल्लू स्थित बिजली महादेव की आकृति उकेरकर दर्शन करवाए गए। बाबा भूतनाथ मंदिर के पुजारी महंत दयानंद सरस्वती ने बताया कि बीती रात को माखन का लेप लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर में मौजूद रहे। 

डीआइजी मंडी सौम्या सांबशिवन और कारोबारी अभिषेक मेहरा सहित कई हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि माखन के इस लेप को शिवरात्रि वाले दिन उतारा जाएगा और फिर इसे प्रसाद के रूप में सभी भक्तों को बांटा जाएगा।

छोटी काशी मंडी के लोगों में हर वर्ष शिवरात्रि महोत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है। मंदिर पहुंचे स्थानीय निवासी पवन कुमार और विद्या शर्मा ने बताया कि बाबा भूतनाथ मंदिर पर माखन का लेप लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है और लेप लगाते ही शिवरात्रि के शुभ कार्यों की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow