प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रही हिमाचल के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में 25 श्रद्धालु घायल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी-फतेहपुर सीमा  के पास कनवार में सोमवार देर शाम हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अर्की उपमंडल से प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की बस हाइड्रा से टकरा गई

Jan 28, 2025 - 13:28
Jan 28, 2025 - 13:48
 0  207
प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रही हिमाचल के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में 25 श्रद्धालु घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली     28-01-2025

उत्तर प्रदेश के कौशांबी-फतेहपुर सीमा  के पास कनवार में सोमवार देर शाम हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अर्की उपमंडल से प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की बस हाइड्रा से टकरा गई। यह हादसा तब हुआ जब हाइड्रा चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे हाइड्रा से जा भिड़ी। 

हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। छह एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिराथू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से 10 को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह बस हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की थाना क्षेत्र के स्लैट गांव से 32 श्रद्धालुओं को लेकर मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए प्रयागराज जा रही थी। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी बृजेश श्रीवास्तव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

प्रशासन ने घायलों के इलाज और रहने-खाने की व्यवस्था की। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने अस्पतालों की टीमों को अलर्ट कर इलाज सुनिश्चित कराया। हादसे के बाद हाईवे पर बाधित यातायात को क्रेन की मदद से बहाल किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow