चंबा में गुस्से में दोस्त के सिर पर पत्थर मर्डर, फिर सडक़ से नीचे फेंक दी लाश

चंबा की ग्राम पंचायत पलूहीं में मामूली कहासुनी पर दोस्त ने गुस्से में आकर दोस्त के सिर पर पत्थर का वार हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को उठाकर सडक़ के निचले हिस्से में फैंक दिया। पुलिस ने शव का शुक्रवार दोपहर बाद मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है

May 9, 2026 - 13:35
 0  30
चंबा में गुस्से में दोस्त के सिर पर पत्थर मर्डर, फिर सडक़ से नीचे फेंक दी लाश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

चम्बा 09 मई, 2026 : 

चंबा की ग्राम पंचायत पलूहीं में मामूली कहासुनी पर दोस्त ने गुस्से में आकर दोस्त के सिर पर पत्थर का वार हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को उठाकर सडक़ के निचले हिस्से में फैंक दिया। पुलिस ने शव का शुक्रवार दोपहर बाद मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसी बीच फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफतार कर लिया।
 

पुलिस की पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों की सही वजह का पता चल पाएगा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सवेरे बरौर पंचायत के झल्ल गांव के अजय सिंह को ग्रामीणों ने सडक़ के नीचे खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। साथ ही पलूही मार्ग पर भी खून बिखरा देखा। इस पर तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचित किया। सूचना पाते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमन चैधरी की अगवाई में टीम मौके पर पहुंच गई। घटना का पता चलते मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आरंभिक जांच व मौके के हालातों पर इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला पाया। इसी बीच पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया।.

पुलिस की आरंभिक जांच में सामने आया है कि गत रात तीन दोस्त पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान अरूण कुमार ने अजय सिंह के सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए रात को मृतक के साथ मौजूद दोनों दोस्तों को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। पुलिस ने पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्या की इस वारदात में अरूण कुमार की संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण पाए गए। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी अरूण कुमार पुत्र नुधिया राम वासी गांव बलियारा को गिरफतार कर लिया।

पुलिस ने हत्या की इस वारदात में दूसरे दोस्त की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अगर जांच में हत्या में इसकी संलिप्तता सामने आती है तो इसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस संदर्भ में सदर पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या के मामले में दोस्त को गिरफतार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी के साथ मौजूद युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow