मशोबरा ब्लॉक अंतिम छोर की ग्राम पंचायत पीरन की महिलाओं ने सफाई करके पेश की अनूठी मिसाल

मशोबरा ब्लॉक अंतिम छोर की ग्राम पंचायत पीरन के महिला मंडल धाली बागड़ा की महिलाओं ने समूचे वार्ड की सफाई करके एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस स्वच्छता अभियान के दौरान महिलाओं ने रास्तों में बरसात में उगी झाड़ियों और विभिन्न स्थलों पर एकत्रित हुए बरसात के पानी  को साफ किया ताकि मच्छरों के फैलने की संभावना उत्पन्न न हो।

Sep 23, 2025 - 20:10
 0  14
मशोबरा ब्लॉक अंतिम छोर की ग्राम पंचायत पीरन की महिलाओं ने सफाई करके पेश की अनूठी मिसाल
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
  
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-09-2025
मशोबरा ब्लॉक अंतिम छोर की ग्राम पंचायत पीरन के महिला मंडल धाली बागड़ा की महिलाओं ने समूचे वार्ड की सफाई करके एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस स्वच्छता अभियान के दौरान महिलाओं ने रास्तों में बरसात में उगी झाड़ियों और विभिन्न स्थलों पर एकत्रित हुए बरसात के पानी  को साफ किया ताकि मच्छरों के फैलने की संभावना उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त महिलाओं ने रास्तों व गांव की गलियों में बिखरे प्लास्टिक व अन्य कचरा को एकत्रित करके उसका उचित ढंग से निष्पादन किया गया। आंगनबाड़ी सहायिका पूनम ठाकुर ने बताया कि स्वच्छता अभियान को महिला मंडल ने अपने रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल किया गया है। 
महिलाएं माह के दौरान होने वाली बैठको से पहले रास्तों व गलियों में फैला  कूड़ा कचरा को एकत्रित करके आग लगाई जाती है। उन्होने बताया कि स्चच्छता में ही  ईश्वर का वास होता है। घर व आसपास की सफाई होने से गंदगी से फैलने वाली विभिन्न प्रकार की बिमारियों के फैलने की आशंका भी नहीं बनी रहती है। पूनम ठाकुर ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम  में महिला मंडल  धाली बागड़ा की महिलाएं बढ़चढ़ कर भाग ले रही है। उन्होने बताया कि स्वच्छता अभियान के अतिरिक्त महिलाएं नशा मुक्ति व पर्यावरण सरंक्षण कार्यक्रम में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। 
उन्होने बताया कि नशेड़ी लोगों तथा विशेषकर युवाओं और बच्चों को विभिन्न प्रकार के नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर महिलाओं ने स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके स्वच्छता का जनमानस को संदेश दिया। पूनम ठाकुर ने इस मौके पर स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर कविता पाठ किया। इस स्वच्छता अभियान में पीरन पंचायत की प्रधान किरण शर्मा, महिला मंडल की पदाधिकारी कांता देवी, प्रेम लता, शारदा देवी, शीला देवी हेमलता, आशा देवी, शीला देवी, रीता देवी, कृष्णा देवी, शीतला देवी, सुनिता देवी, सरजू देवी, रीना देवी सहित अन्य महिलाओं ने स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow