महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आस्था का स्नान करने सबसे बड़े महाकुंभ प्रयागराज पहुंच गए हैं। वह परिवार संग आस्था की डुबकी लगाने संगम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि  महाकुंभ हमारी संस्कृति का परिचायक है

Feb 25, 2025 - 16:11
 0  21
महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     25-02-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आस्था का स्नान करने सबसे बड़े महाकुंभ प्रयागराज पहुंच गए हैं। वह परिवार संग आस्था की डुबकी लगाने संगम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि  महाकुंभ हमारी संस्कृति का परिचायक है और आस्था का एक स्तंभ है इस संस्कृति का। हमें परिवार संग इस पवित्र स्नान करने का मौका मिला है, जिससे हम बेहद खुश हैं। 

पत्रकारों से पूछे जाने पर कि महाकुंभ की चर्चा दुनिया भर में हो रही है? इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिंदुस्तान की संस्कृति और हिंदुत्व पहले से ही विख्यात है, आज से नहीं है। इतिहास के पन्ने पलट कर देखोगे तो जानोगे कि हमारी संस्कृति और संस्कार पहले से ही विख्यात हैं।

प्रयागराज दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तंज कसा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां पूरी दुनिया महाकुंभ का पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंच रही है, वहां सीएम सुक्खू को अब जाकर प्रयागराज जाने की याद आई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह शुभ संयोग 144 वर्षों बाद आया है, लेकिन सीएम को इससे ज्यादा जरूरी मालदीव की यात्रा थी। 

अब किसी ने उनका मार्गदर्शन किया होगा, जिसके बाद वे स्नान करने के लिए गए हैं और यह अच्छी बात है, मैं इसका स्वागत करता हूं, लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के बहुत से नेताओं ने प्रयागराज से दूरी ही बनाए रखी। कुछ नेताओं ने आस्था तो कुछ ने श्रद्धा और कुछ ने मजबूरी के नाम पर महाकुंभ में डुबकी लगाई। सीएम साहब भी देर आए, लेकिन दुरुस्त आए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow