महानाटी के साथ शिमला ग्रीष्मोत्सव का आगाज , महिलाओं ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सन्देश

शिमला ग्रीष्मोत्सव के प्रथम दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर महानाटी का आयोजन किया गया, जिसमें शिमला शहरी तथा मशोबरा प्रोजेक्ट की लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया। महा नाटी में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकोल ज्योति राणा भी मौजूद रहे

Jun 1, 2025 - 18:59
 0  31
महानाटी के साथ शिमला ग्रीष्मोत्सव का आगाज , महिलाओं ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सन्देश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  01-06-2025

शिमला ग्रीष्मोत्सव के प्रथम दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर महानाटी का आयोजन किया गया, जिसमें शिमला शहरी तथा मशोबरा प्रोजेक्ट की लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया। महा नाटी में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकोल ज्योति राणा भी मौजूद रहे। 
अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा ग्रीष्मोत्सव में महा नाटी का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही है। देश दुनिया की अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका में महिलाओं की सहभागिता बढ़ रही है। जिला भर में महिला मंडल सामाजिक कार्यों के साथ स्वरोजगार को विकसित करते हुए घर द्वार पर आर्थिकी अर्जित कर रही हैं। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ममता पॉल ने कहा शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान पांच दिन तक महिलाएं महा नाटी में हिस्सा लेंगी। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड के जवानों ने भी अपनी मधुर धुनों से लोगों का मनोरंजन किया।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow