महिलाओं का सम्मान और उनके अधिकार सुनिश्चित करना संपूर्ण समाज का दायित्व : अभिषेक कुमार गर्ग

एडीसी हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग ने कहा है कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी के बगैर हम किसी भी समाज और देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं

Mar 10, 2026 - 15:30
 0  6
महिलाओं का सम्मान और उनके अधिकार सुनिश्चित करना संपूर्ण समाज का दायित्व : अभिषेक कुमार गर्ग
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 10-03-2026

एडीसी हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग ने कहा है कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी के बगैर हम किसी भी समाज और देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं। अगर किसी समाज में महिलाएं किन्हीं कारणों से पीछे रह जाती हैं तो वह समाज पिछड़ जाता है। 

अभिषेक गर्ग ने कहा कि आधुनिक दौर में भी महिलाएं कहीं न कहीं असमानता, भेदभाव और अत्याचार का शिकार हो रही हैं। यही कारण है कि हमें आज भी महिला दिवस मनाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारी आबादी का आधा हिस्सा हैं और अगर हम अपने आम जनजीवन में महिलाओं के योगदान को देखें तो हर दिन महिला दिवस ही लगता है। 

उन्होंने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है और समाज में उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं समान अवसरों को सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वंशिका परमार मिस इंडिया अर्थ 2022 की विनर तथा हिमाचल प्रदेश इको टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान में पूरे विश्व में 8 मार्च को मनाया जाता है। 

 इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों, और अन्य महिलाओं ने जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा महिलाओं के लिए लेमन स्पून रेस, बैलून गेम ,म्यूजिकल चेयर, और मटका फोड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई। एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। 

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर सुनीता कुमारी , जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी टोणीदेवी कुलदीप सिंह चौहान, रिटायर्ड जिला कार्यक्रम अधिकारी कल्याण सिंह, रिटायर्ड बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर सिंह बिड़ला सहित जिला की विभिन्न आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow