माजरा में युवक का अपहरण कर मारपीट, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, रूपए और मोबाइल चोरी का आरोप

पुलिस थाना माजरा में एक युवक के साथ कथित तौर पर जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर मारपीट करने, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने, नकदी और मोबाइल फोन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

Jun 13, 2026 - 19:55
 0  11
माजरा में युवक का अपहरण कर मारपीट, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, रूपए और मोबाइल चोरी का आरोप

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब, 13 जून, 2026 : 

पुलिस थाना माजरा में एक युवक के साथ कथित तौर पर जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर मारपीट करने, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने, नकदी और मोबाइल फोन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में शमशेर खान, पुत्र स्वर्गीय अर्जुनदीन, निवासी ग्राम एवं डाकघर सैनवाला मुबारिकपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने बताया कि 9 जून 2026 को रसीद निवासी सैनवाला, मोंटी निवासी रामपुरघाट तथा एक अन्य युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तीनों उसे जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर पुरुवाला ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उस पर गाना लगाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इसके अलावा उसकी जेब से ₹5,000 की नकदी और दो मोबाइल फोन ले लिए तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस थाना माजरा ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow